unknown

LAUGHING FACES
DOES NOT MEAN THAT
THERE IS ABSENCE OF
SORROW
BUT IT MEANS THAT
THAY HAVE
THE ABILITY
TO DEAL WITH THEM....

ओशो का गद्य-काव्य

अँधेरे के साथ कुछ भी नहीं किया सकता
जो भी हो सकता है वो प्रकाश के ही साथ संभव है
अन्धकार मिटाना है तो प्रकाश उत्पन्न कर दो
अन्धकार फैलाना है तो प्रकाश समाप्त कर दो.....
वैसे ये कहना भी भाषा की विवशता है
कि अन्धकार चला गया
जो था ही नहीं वो जा कैसे सकता है
इसका अर्थ है
कि हम अन्धकार के अस्तित्व को
स्वीकार कर रहे हैं

अजीम शाकरी

खुदाया यूँ भी हो कि उसके हाथों क़त्ल हो जाऊं
वही इक ऐसा कातिल है जो पेशावर नहीं लगता
मुहब्बत तीर है और तीर बातिन छेद देता है
मगर नीयत ग़लत हो तो निशाने पर नहीं लगता

अजीम शाकरी

मुसलसल हँस रहा हूँ गा रहा हूँ
तेरी यादों से दिल बहला रहा हूँ
किनारे मेरी जानिब बढ़ रहे हैं
मगर मैं हूँ कि डूबा जा रहा हूँ

हुमैरा रहमान

वो लम्हा जब मेरे बच्चे ने माँ कहा मुझको
मैं एक शाख से कितना घना दरख़्त हुई

जगपाल सिंह सरोज

देख पालकी जिस दुल्हन की बहक गया हर एक बाराती
जिसके द्वार उठेगा घूंघट जाने उस पर क्या बीतेगी
एक बार सपने में छूकर तन-मन-चंदन-वन कर डाला
जो हर रोज़ छुआ जाएगा उस पागल पर क्या बीतेगी

अज्ञात

हमेशा तंगदिल दानिशवरों से फ़ासला रखना
मणी मिल जाये तो क्या सांप डसना छोड़ देता है

मज़हर इमाम

दिल अकेला है बहुत लाला-ए-सहारा की तरह
तुम ने भी छोड़ दिया है मुझे दुनिया की तरह

निश्तर खानखाही

कौन सी आफतज़दा रूहें लिए मिलते थे हम
गुफ्तगू औरों की थी आपस में तल्खी आ गयी

शंभू शिखर

चलो इक-दूसरे को बाँट लें हम
मैं मैं हो जाऊं तुम तुम हो जाओ
विजेट आपके ब्लॉग पर